Home · Songs · Mere Papa Mere Hero

Mere Papa Mere Hero

मेरे पापा मेरे हीरो
Family & Devotional9 June 2025 · Father's Day release
Mere Papa Mere Hero — cover art

A Father's Day tribute to the man who has always been our guide and protector — my papa, my hero, you are my power.

Lyrics

Written by Dr Abhishek Srivastava

रब सा है मेरे लिए, जो सबसे प्यारा है, मेरे पापा, मेरे हीरो, you are my power।

मेरी ख़ुशियों के किस्सों में, मेरी ज़िंदगी की हर कहानी में, छोटी सी मेरी दुनिया में, इस छोटी सी ज़िंदगानी में। जो है सबसे बड़ा, मेरा सहारा है, मेरे पापा, मेरे हीरो, you are my power।

जो है दुआ सा मेरे लिए हरदम, मैं हूँ जिसकी फ़रियादों में, शामिल है सपनों की उड़ानों में, जो है मेरी कामयाबी की बुनियादों में। साथ है मेरे साया बनके, जो मेरा सहारा है, मेरे पापा, मेरे हीरो, you are my power।

जिसकी आँखों की चमक हूँ मैं, मेरे लिए जिसके ख़्वाबों की इमारतें खड़ी हैं, फ़िक्र और उम्मीदों की मेरे लिए, जिसके दिल की दीवारों पे मैंने इबारतें पढ़ी हैं। ज़िंदगी की मुश्किल हर लहर को, वो दिखाता किनारा है, मेरे पापा, मेरे हीरो, you are my power।