Home · Songs · O Meet Mere Man Ke

O Meet Mere Man Ke

ओ मीत मेरे मन के
Romantic2025Debut single
O Meet Mere Man Ke — cover art

The debut single — the moment where poetry first met melody. Poetic verses and harmonious melody in a celebration of emotional connection.

Lyrics

Written by Dr Abhishek Srivastava

ऐ हमसफ़र, ऐ हमनवा, ओ मीत मेरे मन के।

सितारों के दरमियाँ, एक राह खोजी थी, चाँदनी से तेरा नाम, दिल के आसमाँ पे सजाया था मैंने। मोहब्बत ख़ुशक़िस्मत है मेरी, जो तुझे है पाया मैंने, आए हो तुम जो प्रीत मेरी बन के, ओ मीत मेरे मन के।

ख़्वाबों की गलियों से, तेरे प्यार का रस्ता मिला, तू आया मेरी ज़िंदगी में तो जैसे, हर सपना मेरा मेरे साथ चला।

तेरी साँसों से बँधी साँस मेरी, तेरे ख़यालों में डूबे अल्फ़ाज़ मेरे, तेरा नाम इबादत सा लगता है, तू मुझे अब आदत सा लगता है। तू है तो शायराना सी है ज़िंदगी मेरी, तुझसे हैं पूरे हर गीत मेरे मन के, ओ मीत मेरे मन के।