Home · Songs · Mere Humdum

Mere Humdum

मेरे हमदम
Romantic2025
Mere Humdum — cover art

A playful love song celebrating the companionship of a soulmate who stands by through life's journey — with you here, what sorrow can there be?

Lyrics

Written by Dr Abhishek Srivastava

मेरे हमदम, मेरे हमदम, तू मेरे साथ है जो, मेरा एहसास है जो, मेरी हर बात है जो, मेरे जज़्बात है जो, तो क्या है ग़म, मेरे हमदम।

तू बंदगी है जो, मेरी ज़िंदगी है जो, हर ख़्वाहिश है, मेरी फ़रमाइश है जो, तो क्या है ग़म, मेरे हमदम।

एक नज़र देखूँ तुझे तो, दिन सँवर जाता है, कांधे पे रख लूँ सर, तो हर रंज बिखर जाता है, ऐ मेरे दिलबर, मेरे रहबर, मेरे सनम, तू है जो मेरा तो क्या है ग़म, मेरे हमदम, मेरे हमदम।

मेरी ज़रूरत, मेरा जश्न, मेरी आशिक़ी है तू, मेरा प्यार, मेरी मंज़िल, मेरी हर ख़ुशी है तू, तो क्या है ग़म, मेरे हमदम…